Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में पेयजल संकट से निपटने के लिए हेल्पलाइन शुरू

Pakur: पाकुड़ में भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज के...

Pakur: पाकुड़ में भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है. इस कंट्रोल रूम के जरिए ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े चापाकलों की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, ताकि जल्दी मरम्मत कर पानी की व्यवस्था बहाल की जा सके.

जिला स्तर पर ये हैं संपर्क नंबर

जिला कंट्रोल रूम में राकेश मरांडी (मो. 9304773442) और श्रीजल मुर्मू (मो. 7482924365) को जिम्मेदारी दी गई है. आम लोग इन नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: बड़ी सफलता : टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर अरविंदजी 15 साल बाद गिरफ्तार

प्रखंडवार अधिकारियों के नंबर जारी

जिले के अलग-अलग प्रखंडों के लिए भी अधिकारियों और उनके संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोग सीधे संबंधित अधिकारी तक अपनी समस्या पहुंचा सकें.

पाकुड़ प्रखंड: कनीय अभियंता सुभेन्दु मिश्र (8252295342), सहायक अभियंता अभिजीत किशोर (9773807198)

हिरणपुर प्रखंड: कनीय अभियंता अभिषेक कुमार (9123115899), सहायक अभियंता अभिजीत किशोर (9773807198)

अमड़ापाड़ा प्रखंड: कनीय अभियंता देवेंद्र किस्कू (9905326654), सहायक अभियंता रवि शंकर (7321042830)

लिट्टीपाड़ा प्रखंड: कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू (8340763109), सहायक अभियंता रवि शंकर (7321042830)

महेशपुर प्रखंड: कनीय अभियंता सुभेन्दु मिश्र (8252295342), सहायक अभियंता अभिजीत किशोर (9773807198)

पाकुड़िया प्रखंड: कनीय अभियंता देवेंद्र किस्कू (9905326654), सहायक अभियंता अभिजीत किशोर (9773807198)

डीसी ने लोगों से की अपील

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी चापाकल खराब हो, उसकी जानकारी तुरंत दिए गए नंबरों पर दें, ताकि जल्दी मरम्मत कर पानी की सप्लाई शुरू की जा सके.

शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी शिकायतों का जल्द और सही तरीके से समाधान किया जाए और किसी तरह की लापरवाही न हो. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हर घर तक समय पर साफ पेयजल पहुंचाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *