थाईलैंड में झारखंड के मास्टर्स एथलीट्स का जलवा, कई स्वर्ण पदक जीते

Ranchi: थाईलैंड के बैंकॉक में 17 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित वर्ल्ड मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार...

athletes
उप निदेशक से मिले सभी विजेता खिलाड़ी 

Ranchi: थाईलैंड के बैंकॉक में 17 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित वर्ल्ड मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में लक्ष्मण राम ने डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण तथा लॉन्ग जंप में रजत पदक हासिल किया. वहीं, अशोक महतो ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की.

मेरी मुंजानी ने लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक जीते, जबकि दशरथ महतो ने जैवलिन थ्रो और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. अनु सिंह ने लॉन्ग जंप, हाई जंप और ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

उप निदेशक से मिले सभी विजेता खिलाड़ी

प्रतियोगिता से लौटने के बाद सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने झारखंड के उप निदेशक से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. उप निदेशक ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि और सचिव कृष्णकांत ठाकुर भी मौजूद रहे. खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का दबदबा, 27 स्वर्ण के साथ ओवरऑल चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *