Bokaro: भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला की संगठनात्मक मासिक बैठक चास में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज एवं संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राकेश भास्कर शामिल हुए. उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला प्रभारी राकेश भास्कर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया.
हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाना
पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि बंगाल में जिस तरह हमलोगों ने सरकार बनाने में सफलता हासिल की है, अब झारखंड की बारी है. जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए हमें बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना होगा. जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाए. हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाना है.

पूर्व विधायक को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
सभी कार्यकर्ताओं ने गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, जयदेव राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास, अर्जुन सिंह, मुकुल ओझा, अर्चना सिंह, शंकर रजक, रामलाल सोरेन, संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, अविनाश कुमार, अर्चना सिंह, गिरजा देवी, ईश्वर महतो, मनोज ठाकुर, विभिषण सिंह, रविशंकर जायसवाल, विनोद कुमार, चंद्रशेखर महाथा, एंजेला सिंह, भानु प्रताप सिंह, विक्की राय, अमर स्वर्णकार, हरिश सिंह, कुलदीप कुमार, पंकज शेखर,बब्लू चौबे, ब्रज दुबे, आनंद महतो, प्रमोद दास, चंद्रशेखर सिंह, रमेश स्वर्णकार, विक्रम गोस्वामी, मेघन महतो, राजू चौबे सहित बैठक में जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
