अवैध खनन मामले में प्रशासन ने, ड्रोन के साथ कराई सीमा की मापी

Pakur: जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कान्हुपुर में अवैध पत्थर खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी...

Pakur: जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के कान्हुपुर में अवैध पत्थर खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है. आरोप है कि पश्चिम बंगाल के राजग्राम क्षेत्र से जुड़े एक बड़े पत्थर कारोबारी ने सीमा का फायदा उठाकर झारखंड की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया है. सीमा विवाद को देखते हुए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे, सर्वेयर और अमीन की मदद से अंतरराज्यीय सीमा की सटीक मापी कराई. जांच के दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, सीओ अरविंद कुमार बेदिया समेत पुलिस बल मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

AlsoRead:झामुमो के बूथ सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे, संगठन मजबूती पर दिया जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *