Click Here
Click Here
Click Here

SPG में DIG स्तर के पदों पर होगी IPS अधिकारियों की भर्ती, गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से मांगे नाम

Ranchi: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में डीआईजी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी...

Ranchi: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में डीआईजी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर योग्य और इच्छुक आईपीएस अधिकारियों के नामांकन मांगे गए हैं.

अधिकारियों को एक निश्चित अवधि के लिए तैनात किया जाता है

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एसपीजी एक पूर्णत डेपुटेशनिस्ट संगठन है, जहां अधिकारियों को एक निश्चित अवधि के लिए तैनात किया जाता है. केवल वही आईपीएस अधिकारी इस पद के लिए पात्र होंगे जिन्होंने सेवा में कम से कम 14 वर्ष पूरे कर लिए हों. राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे इस पत्र के जारी होने के।30 दिनों के भीतर पात्र अधिकारियों के नाम केंद्र को भेज दें.। नामांकन भेजते समय संबंधित अधिकारियों के विज़िलेंस स्टेटस (सतर्कता स्थिति) की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *