ईशान किशन और अनुकूल रॉय नहीं खेलेंगे झारखंड टी20 लीग, 10 जून को उद्घाटन में दिखेगा धोनी और कनिका कपूर का जलवा

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 का बहुप्रतीक्षित आगाज़ 10 जून से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है....

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 का बहुप्रतीक्षित आगाज़ 10 जून से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है. छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले होंगे, जिनमें 24 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. झारखंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारतीय टीम के साथ व्यस्त रहने के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वहीं ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के लिए गए हुए हैं. यही वजह रही कि नीलामी में दोनों खिलाड़ियों को उम्मीद से काफी कम कीमत पर खरीदा गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड मौसम अपडेट: अगले 48 घंटे उमस और गर्मी, फिर झमाझम बारिश से मिलेगी राहत

ईशान किशन के प्रशंसकों में मायूसी

ईशान किशन को लीग का पोस्टर बॉय बनाया गया था. ऐसे में उनके नहीं खेलने से प्रशंसकों में मायूसी जरूर है. हालांकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज मैदान पर अपनी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद है.

पहले मैच के बाद होगा उद्घाटन समारोह

10 जून को पहला मुकाबला छोटानागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस के बीच खेला जाएगा. पहले मैच के समापन के बाद भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. समारोह में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगी.

झारखंड टी20 लीग 2026 का पूरा कार्यक्रम

10 जून
छोटानागपुर रॉयल्स vs रांची टाइटंस– 12:00 PM
कोयलांचल सुपर किंग्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स – 8:00 PM
11 जून
छोटानागपुर रॉयल्स vs धनबाद डायमंड्स– 1:00 PM
रांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स – 6:30 PM
12 जून
छोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स– 1:00 PM
धनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स– 6:30 PM
13 जून
रांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स– 1:00 PM
छोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स– 6:30 PM

14 जून
रांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर्स – 1:00 PM
धनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स– 6:30 PM
15 जून
रांची टाइटंस vs संथाल स्ट्राइकर्स– 1:00 PM
छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स– 6:30 PM
16 जून
कोयलांचल सुपर किंग्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – 1:00 PM
रांची टाइटंस vs धनबाद डायमंड्स– 6:30 PM
17 जून
जमशेदपुर स्टीलर्स vs संथाल स्ट्राइकर्स– 1:00 PM
छोटानागपुर रॉयल्स vs कोयलांचल सुपर किंग्स– 6:30 PM
18 जून
धनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स– 1:00 PM
रांची टाइटंस vs जमशेदपुर स्टीलर् – 6:30 PM

19 जून
धनबाद डायमंड्स vs कोयलांचल सुपर किंग् – 1:00 PM
छोटानागपुर रॉयल्स vs संथाल स्ट्राइकर्स– 6:30 PM
20 जून
धनबाद डायमंड्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स– 1:00 PM
रांची टाइटंस vs कोयलांचल सुपर किंग्स– 6:30 PM
21 जून
छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स– 1:00 PM
धनबाद डायमंड्स vs संथाल स्ट्राइकर्स – 6:30 PM
22 जून – सेमीफाइनल
सेमीफाइनल-1 (टीम 1 vs टीम 4– 1:00 PM
सेमीफाइनल-2 (टीम 2 vs टीम 3)– 6:30 PM
23 जून – ग्रैंड फाइनल
विजेता सेमीफाइनल-1 vs विजेता सेमीफाइनल-2 – 7:30 PM

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *