जामताड़ा : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 केंद्रों में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शुरू

Jamtara : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू...

परीक्षा

Jamtara : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई. परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. जहां 4,380 अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने से पहले कई स्तर की जांच से गुजरना पड़ा. मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच और सघन फ्रिस्किंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें परीक्षा केंद्रों पर देखने को मिली और निर्धारित समय के अनुसार उनका प्रवेश कराया गया.

तीन पालियों में हो रही परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हो रही है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे से 10ः30 बजे, द्वितीय पाली की परीक्षा 11ः30 बजे से 1ः30 बजे और तृतीय पाली की परीक्षा 3ः30 बजे से 5ः30 बजे तक होगी. प्रथम पाली के लिए सुबह 7ः00 बजे से और तृतीय पाली के लिए दोपहर 2 बजे से फ्रिस्किंग और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो परीक्षा

जानकारी हो कि परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को सभी प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे. जिला प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है.

 

ALSO READ : अहमदाबाद : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने पर PM ने व्यक्त की संवेदना, परिवार वालों को दी जायेगी अनुग्रह राशि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *