जामताड़ा : नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया शहर का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था की ली जानकारी

Jamtara : नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान...

Jamtara : नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान नगर पंचायत की टीम और अधिकारियों के साथ उन्होंने विभिन्न वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही साफ सफाई, पेयजल, जल निकासी, सड़क एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया.
बाजार क्षेत्र में उन्होंने दुकानदारों से कचरा डस्टबिन में डालने और शहर को स्वच्छ बनाएं रखने में सहयोग करने की अपील की. इस दौरान नगर पंचायत की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया.

नागरिकों की सहभागिता जरूरी

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से नियमित सफाई कराई जाती है, लेकिन शहर को साफ रखने में नागरिकों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से कचरा इधर उधर नहीं फेंकने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की. निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

ALSO READ : SSC कांस्टेबल GD परीक्षा में कदाचार का आरोपी मृत्युंजय की बेल पर 17 को सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *