Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग’ ने राज्य में आगामी भारत की जनगणना 2027 को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. शुक्रवार की रात केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए, राज्य में मकान सूचीकरण और जनगणना से जुड़ी अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. झारखंड सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य में जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. नागरिकों के लिए खुद का विवरण भरने का विकल्प एक मई से 15 मई तक उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा मकान सूचीकरण सरकारी कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की सूची बनाने का कार्य 16 मई से 14 जून के बीच किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल का गिरना जनता की जीत, बेनकाब हुआ केंद्र का ‘चुनावी हथकंडा: केशव महतो कमलेश
केंद्र सरकार के निर्देशों का अनुपालन
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है, कि यह निर्णय जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियम 1990 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (महारजिस्ट्रार का कार्यालय) ने पहले ही यह घोषित किया था कि पूरे देश में मकान सूचीकरण का कार्य एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच अलग-अलग चरणों में किया जाना है. इसी क्रम में झारखंड सरकार ने अपने राज्य के लिए 30 दिनों की विशेष समयावधि तय की है.
यह भी पढ़ें : झारखंड के स्कूलों में स्किल इंडिया को रफ्तार : व्यावसायिक शिक्षा के लिए 3.40 करोड़ जारी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
क्या है खास इस बार जनगणना में?
इस बार स्व-गणना।का विकल्प भी दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रक्रिया को डिजिटल और सुलभ बनाना है. जो लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना चाहते हैं, वे घर-घर जाकर होने वाले सर्वे से ठीक 15 दिन पहले (यानी 1 मई से 15 मई के बीच) ऐसा कर सकेंगे.
