Dhanbad: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और संजीव सिंह के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.वारदात की सूचना पाकर सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना की पुलिस अशर्फी अस्पताल पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है और हमलावरों की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके.
यह भी पढ़ें : झारखंड में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू : 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य, अधिसूचना जारी
घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, शुभम यादव सोनारडीह ओपी के समीप स्थित अपने आवास पर थे. घटना के वक्त वे अपने दादा-दादी के साथ समय बिता रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने शुभम को लक्ष्य कर तीन गोलियां मारीं, जिससे वे लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे.
अस्पताल में भर्ती, स्थिति चिंताजनक
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल शुभम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं.
महिला आरक्षण बिल का गिरना जनता की जीत, बेनकाब हुआ केंद्र का ‘चुनावी हथकंडा: केशव महतो कमलेश
अस्पताल पहुंचे मेयर संजीव सिंह
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मेयर संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ अशर्फी अस्पताल पहुंचे और घायल शुभम का हाल जाना. अपने समर्थक पर हुए इस जानलेवा हमले से मेयर समर्थकों में जबरदस्त नाराजगी है. अस्पताल परिसर में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई है.
