झारखंड पुलिस में बंपर बहाली की तैयारी: खाली पड़े है 11,355 पद, जल्द शुरू होगी सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आ रहा है. झारखंड पुलिस में खाली...

झारखंड पुलिस में बंपर बहाली की तैयारी, जल्द शुरू होगी सिपाहियों की नियुक्ति प्रक्रिया

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आ रहा है. झारखंड पुलिस में खाली पड़े सिपाहियों के पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है. पुलिस विभाग में कुल 11,355 सिपाहियों के पद खाली हैं, जिन पर आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है. इस भर्ती अभियान के तहत शुरुआती चरण में 9,362 सिपाहियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी.

स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों का पूरा गणित

  • – झारखंड पुलिस में सिपाहियों की वर्तमान स्थिति और खाली पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है.
  • – कुल स्वीकृत पद: 31,555
  • – वर्तमान में कार्यरत सिपाही: 22,200
  • – कुल खाली पद: 11,355
  • – पहले चरण में होने वाली बहाली: 9,362

नई आरक्षी नियमावली के तहत होगी भर्ती

पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा ने रिक्त पदों का पूरा ब्योरा, बैकलॉग और आरक्षण का रोस्टर तैयार कर लिया है. अब इन रिक्तियों को भरने के लिए गृह विभाग को औपचारिक प्रस्ताव (पत्राचार) भेज दिया गया है. यह पूरी नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई नई आरक्षी नियमावली के तहत की जाएगी. दरअसल, लंबे समय से कार्यरत आरक्षियों (सिपाहियों) को जमादार (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति दिए जाने के कारण विभाग में भारी संख्या में पद खाली हुए हैं. इसके अलावा वर्ष 2024 के बाद की बैकलॉग रिक्तियां भी इसमें शामिल हैं.

पुरानी भर्ती प्रक्रिया क्यों रुकी थी?

इससे पहले सिपाही के कुल 4,919 रिक्त पदों पर बहाली के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी. इसके तहत, नियमित पद 20 जिलों में कुल 3,799 पद. 11 जिलों में कुल 1,120 पद है. इन पदों के लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसमें राज्य भर के हजारों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था. लेकिन, यह भर्ती पुरानी नियमावली के तहत निकाली गई थी. इसी बीच राज्य सरकार द्वारा नई आरक्षी नियमावली बनाने के फैसले के कारण इस परीक्षा प्रक्रिया को रोक दिया गया था.

ALSO READ : गिरिडीह: महदैया में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, JCB से ध्वस्त की गई अवैध चहारदीवारी, गिरिडीह निवासी पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *