Click Here
Click Here

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए झारखंड के अनूप कुमार लखनऊ रवाना

Ranchi: अंडर-17 सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड के प्रतिभाशाली...

Ranchi: अंडर-17 सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड के प्रतिभाशाली पहलवान अनूप कुमार और उनके प्रशिक्षक बबलू कुमार लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. भारतीय कुश्ती टीम (बालक वर्ग) के चयन ट्रायल का आयोजन 15 जून 2026 को एनएसआरसी, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), लखनऊ में किया जाएगा. झारखंड के अनूप कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इस चयन ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है. वर्तमान में वह झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. चयन ट्रायल में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में 13 लाख की सनसनीखेज लूट, जेवर कारोबारी को गिराकर बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

झारखंड खेल जगत में उत्साह का माहौल

ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अंडर-17 सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक बाकू, अजरबैजान में आयोजित होगी. अनूप कुमार के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद को लेकर झारखंड खेल जगत में उत्साह का माहौल है. उन्हें झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक छवि रंजन, महासचिव रजनीश कुमार, जेएसएसपीएस के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी एन. के. झा, विजय शंकर सिंह सहित राज्य के विभिन्न जिला कुश्ती संघों के पदाधिकारियों, खेल विभाग और कुश्ती परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: वोटर मैपिंग: रांची फिसड्डी, मांडर अव्वल, 15 जून के बाद अनमैप्ड रहे तो चक्कर काटने को हो जाएं तैयार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *