Click Here
Click Here
Click Here

श्रीलंका में दिखेगा झारखंड का दम, इंडिया-ए टीम में कुमार कुशाग्र का चयन

Ranchi : रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर सामने आई है. जून महीने में श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय...

Ranchi : रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर सामने आई है. जून महीने में श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है. इस 15 सदस्यीय टीम में झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को जगह मिली है. एमएस धोनी और ईशान किशन के बाद अब झारखंड से एक और विकेटकीपर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है. कुमार कुशाग्र के चयन से राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, मजबूत नजर आ रही टीम

इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. टीम में कई उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र के साथ पंजाब के प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है. वहीं बल्लेबाजी में प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बदोनी और निशांत सिंधु जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. गेंदबाजी और ऑलराउंडर विभाग में हर्ष दुबे, विप्राज निगम, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अर्शद खान को मौका दिया गया है. अब सभी की नजरें श्रीलंका दौरे में टीम इंडिया-ए के प्रदर्शन पर टिकी हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *