नाबालिक से रेप करने को वाले को मिली उम्र कैद की सजा

Ranchi : पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिक से रेप करने के अभियुक राजू महतो को उम्र...

Ranchi :  पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिक से रेप करने के अभियुक राजू महतो को उम्र कैद की सजा सुनाई है. मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त राजू महतो को बुधवार को दोषी करार दिया गया था और उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख निर्धारित की थी.  अभियुक्त घटना के बाद से जेल में है, जेल में रहते हुए ट्रायल फेस किया. अभियुक्त को 31 अगस्त 2024 से जेल भेजा गया था. घटना 30 अगस्त 2024 की है. उसी दिन प्राथमिकी दर्ज हुआ था.

क्या था मामला

आरोप के अनुसार, जब 11 वर्षीय पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरन एक ट्रक के केबिन में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. अदालत ने मौखिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर विचार करते हुए आरोपी को दोषी पाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *