स्वगणना के लिए अपने पास रखें ये 34 जानकारियां, सरकार ने लोगों से की अपील

Ranchi: जनगणना को लेकर झारखंड सरकार ने लोगों से अपील की है कि स्वगणना करने से पहले 34 जरूरी जानकारियां अपने पास...

Ranchi: जनगणना को लेकर झारखंड सरकार ने लोगों से अपील की है कि स्वगणना करने से पहले 34 जरूरी जानकारियां अपने पास तैयार रखें. इन जानकारियों की मदद से लोग घर बैठे अपने परिवार, मकान और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं. सरकार ने अधिक से अधिक लोगों से इस डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. यह सुविधा 15 मई तक उपलब्ध रहेगी.

रांची में शुरू हो चुकी है प्रक्रिया

राजधानी रांची में स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद ऑनलाइन जनगणना कर रहे हैं और आम लोगों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं.

इन 34 जानकारियों की होगी जरूरत

स्वगणना के दौरान मकान, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी कुल 34 जानकारियां मांगी जाएंगी. इसमें भवन संख्या, मकान नंबर, मकान की स्थिति, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति विवरण, कमरों की संख्या, पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, इंटरनेट, वाहन, बैंकिंग सुविधा और आधार नंबर जैसी जानकारी शामिल है.

ऑनलाइन ऐसे करें स्वगणना

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • ओटीपी के जरिए लॉगिन करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा.

गणनाकर्ता को दिखाना होगा रेफरेंस नंबर

जब जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचेगा, तो आपको सिर्फ यह रेफरेंस नंबर दिखाना होगा. इससे आपका डेटा तुरंत उपलब्ध हो जाएगा और दोबारा लंबी प्रक्रिया से बचा जा सकेगा.

ALSO READ: EXCLUSIVE: पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों के विरुद्ध UAPA के तहत चलेगा केस, पुलिस ने माना आतंकी कृत्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *