Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के रुद्र शुक्ला बने जीवन धारा नमामि गंगे के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Palamu: भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जीवन धारा नमामि गंगे परियोजना विभाग में बड़ी...

Palamu: भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जीवन धारा नमामि गंगे परियोजना विभाग में बड़ी नियुक्ति की गई है. पलामू निवासी युवा नेता रुद्र कुमार शुक्ला को इस महत्वपूर्ण विभाग का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह निर्णय विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि ओम शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किशालय किशोर द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है.

Also Read: रांची: पुलिस महकमे में फेरबदल: खलारी, ओरमांझी समेत कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुद्र शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि ओम शर्मा ने कहा कि विभाग को उन पर पूर्ण विश्वास है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री शुक्ला झारखंड में स्वच्छ भारत मिशन, जल संसाधन और नदी विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कुशल नेतृत्व प्रदान करेंगे. उनके मनोनयन पर पूरे प्रदेश से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं.

रुद्र शुक्ला ने जताया आभार

अपनी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रुद्र शुक्ला ने कहा कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं. उन्होंने संकल्प लिया है कि वे पूरे झारखंड में विभाग का विस्तार करेंगे और केंद्र सरकार की इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे. श्री शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि वे जल शक्ति मंत्रालय और नमामि गंगे परियोजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी पूरी शक्ति झोंक देंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *