नगर निगम द्वारा मच्छरों के खिलाफ वार्ड-03 में चला अभियान, घर-घर पहुंची टीम

    Ranchi: शहर में बढ़ते मच्छरों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने वार्ड नंबर 03 में बड़े स्तर पर...

 

 

Ranchi: शहर में बढ़ते मच्छरों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने वार्ड नंबर 03 में बड़े स्तर पर मच्छर उन्मूलन महाअभियान चलाया. डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान पूरी गंभीरता और तेज़ी के साथ शुरू किया गया.

मोराबादी, सोरेन कुंज, टैगोर हिल रोड और चिरौंदी समेत कई इलाकों में एक साथ सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान नालियों की सफाई, लार्वा की जांच और झाड़ियों व घास की कटाई कर मच्छरों के पनपने वाली जगहों को खत्म करने का प्रयास किया गया.

फॉगिंग मशीन और सफाई टीम की तैनाती

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 3 कोल्ड फॉगिंग मशीन, 50 हैंड स्प्रे मशीन और 10 घास काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया गया. करीब 30 सफाईकर्मियों की टीम पूरे वार्ड में सक्रिय रही और हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर मच्छरों के खिलाफ कार्रवाई की.

इसके साथ ही नगर निगम की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया. नागरिकों को बताया गया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है, इसलिए घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना जरूरी है.

ALSO READ: रामगढ़ को मिला नया कप्तान, मुकेश लुनायत ने संभाली कमान, कहा कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर रहेगा फोकस

नागरिकों से अपील, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

नगर निगम ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, कूलर, बाल्टी और टंकी में पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है.

यदि किसी क्षेत्र में फॉगिंग की जरूरत हो, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते हैं या SMART RANCHI ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *