Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी के रूप में मुन्नी कुमारी ने संभाला पदभार

Palamu: महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में नव पदस्थापित थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के...

Palamu: महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में नव पदस्थापित थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और महिला सुरक्षा को मजबूत करना होगा.

महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की बात

उन्होंने कहा कि महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी तथा थाना आने वाली हर पीड़िता की समस्या गंभीरता से सुनी जाएगी. महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

Also Read: जेटेट में भोजपुरी-मगही की एंट्री को लेकर पांच मंत्रियों की कमेटी कल करेगी मंथन

पूर्व थाना प्रभारी ने जताया आभार

वहीं, पूर्व थाना प्रभारी पार्वती कुमारी ने पदभार देने के दौरान कहा कि हुसैनाबाद की जनता एवं थाना के अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्हें हमेशा अच्छा सहयोग मिला. उन्होंने कहा कि यहां कार्य करने के दौरान लोगों के सहयोग और सकारात्मक विचारों ने उन्हें नई ऊर्जा देने का काम किया. उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा.

स्वागत कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

प्रभार ग्रहण के दौरान सिंगराय हेम्ब्रम, कामेश्वर राम, अजय कुमार तिवारी, माया कुमारी, काजल कुमारी आदि मौजूद रहकर नव पदस्थापित प्रभारी का स्वागत किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *