बिजली वितरण निगम में जीएम समेत नौ इंजीनियर इधर से अधर

Ranchi : झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने जीएम से लेकर अधीक्षण अभियंता तक के नौ इंजीनियरों का तबादला व अतिरिक्त प्रभार...

Ranchi :  झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने जीएम से लेकर अधीक्षण अभियंता तक के नौ इंजीनियरों का तबादला व अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. शुभंकर झा को  अपने कार्यों के अतिरिक्त महाप्रबंधक (डीएन) निगम मुख्यालय, का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. महाप्रबंधन आईटी के पद पर पदस्थापित धनंजय कुमार, को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना का भी काम देखेंगे.

संजय को आईटी जीएम की जिम्मेवारी

संजय कुमार को आईटी जीएम की जिम्मेवारी सौंपी गई है. इनके द्वारा आरडीडीएस  से संबंधित सभी कार्यों को शहरी परियोजना के साथ सम्बद्ध किया जाता है. जिसका निष्पादन महाप्रबंधक (शहरी परियोजना) के द्वारा किया जाएगा. उप महाप्रबंधक सुधांशु को निगम मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. मंतोष मणि सिंह, उप महाप्रबंधक (राजस्व) सह-प्रभारी महाप्रबंधक (राजस्व) को स्थानान्तरित करते हुए उप महाप्रबंधक स्टोर व टीआरडब्ल्यू की जिम्मेवारी सौंपी गई है. दीपक कुमार को उप महाप्रबंधक (राजस्व) के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इनका भी हुआ तबादला

विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, धनबाद सवनीन्द्र कुमार कश्यप को स्थानान्तरित करते हुए उप महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) -1, निगम मुख्यालय, रांची में पदस्थापित किया गया है.
उप महाप्रबंधक पवन कुमार मिश्रा, को स्थानान्तरित करते हुए उप महाप्रबंधक निगम मुख्यालय, में पदस्थापित किया गया है.
अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव को गिरिडीह को स्थानान्तरित करते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, देवघर में पदस्थापित किया गया है.
ALSO READ : शराब कारोबारी नवीन केडिया के इंग्लैंड जाने की अनुमति पर, अब बुधवार को सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *