Click Here
Click Here
Click Here

बजट का 15 फीसदी राशि खर्च नहीं होना झारखंडियों के साथ क्रूर मजाक : प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में...

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है. ताज़ा बजट आंकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि सरकार एक तरफ पैसे की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. वर्ष 2025-2026 के लगभग 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार मात्र 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई, जिसके कारण राजकोष पर अनावश्यक दबाव बढ़ गया है. यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार के पास न तो वित्तीय प्रबंधन की क्षमता है और न ही विकास के प्रति गंभीरता.

ये भी पढ़ें : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय का ऐलान, यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे

सबसे दयनीय स्थिति स्कूली शिक्षा की : प्रतुल शाहदेव

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि बजट का 15% राशि खर्च नहीं हो पाया. कुछ जन और समाज कल्याण से संबंधित विभागों में तो खर्च 50%-70% के बीच ही सिमट कर रह गया. सबसे दयनीय स्थिति स्कूली शिक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, कृषि और स्वास्थ्य विभाग की है जिनका सीधे तौर पर समाज के अंतिम पयदान पर खड़े व्यक्ति से संबंध होता है. यह सीधे-सीधे विकास कार्यों में बाधा और जनता के अधिकारों की अनदेखी है.

ये भी पढ़ें : झारखंड में सियासी तापमान बढ़ाने की तैयारी: भाजपा की नई टीम एक्शन मोड में, आंदोलन और संगठन विस्तार का ब्लूप्रिंट तैयार

“सरकार के पास न विज़न है और न ही कार्य करने की इच्छाशक्ति”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता, कर्मचारी और पेंशनभोगी भुगत रहे हैं. पेंशन भुगतान में देरी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बाधा इस बात का प्रमाण है कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत दिशा में हैं. यदि सरकार समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन करती और बजट का सही उपयोग करती, तो आज राज्य की वित्तीय स्थिति इतनी दयनीय नहीं होती. सरकार के पास न विज़न है और न ही कार्य करने की इच्छाशक्ति.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *