Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा के कुरडेग में पेसा नियमों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  सिमडेगा: जिला के कुरडेग प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पेसा नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

 

सिमडेगा: जिला के कुरडेग प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पेसा नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभआरंभ दीप प्रजवल्लित कर किया गया. जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नैमन कुजूर , अंचल अधिकारी किरण डांग, पंचायतों के मुखिया एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे.

 READ ALSO: सरायकेला : घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मौके पर सभी अतिथियों ने कहा कि यह पेसा कानून ग्राम सभा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.कार्यशाला में विभिन्न पंचायतो के मुखिया , ग्राम प्रधान एवं पेसा मोबिलाइजर ने भाग लिया. प्रतिभागियों को ग्राम सभा की शक्तियों , प्राकृतिक संसाधनो के प्रबंधन, स्थानिय शासन व्यवस्था एवं पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. कार्यशाला के अन्त में सभी प्रतिभागियों को धन्यबाद ज्ञापन के साथ उनसे अपने गांवों में पेसा नियमों को लागू करने में सक्रिय भुमिका निभाने का आग्रह किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *