Click Here
Click Here

पाकुड़: बंद पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबा युवक, युवक की मौत से सदमे में परिजन

Pakud: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के एक बंद पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो...

Pakud: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के एक बंद पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनजोड़ी पंचायत के नयापाड़ा निवासी हारुन अंसारी के पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवक सोनाजोड़ी स्थित पत्थर के एक बंद खदान में नहाने गया था. नहाते समय खदान में डूब गया, जिससे युवक की मौत हो गयी. इमरान अंसारी जब गहरे पानी में डूबने लगा तब उसके साथ नहाने गए दूसरे युवक ने गांव के लोगो को इसकी सूचना दी. पत्थर खदान गांव से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की दस्तक: अगले 5 दिनों में पूरे राज्य को भिगोने की तैयारी, वज्रपात और आंधी का अलर्ट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दो घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव

सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया सफीक अंसारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर थाने को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से खदान में शव की खोजबीन शुरू कर दी. लगभग दो घंटे की खोजबीन के बाद मोहम्मद इमरान अंसारी को पानी से बाहर निकाला गया. उसे तुरंत सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. इमरान अंसारी अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कुछ दिन पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में मेदिनीनगर के पांच लोगों की मौत से शोक की लहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *