Palamu : जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ईटबांध गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए हुसैनाबाद थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.
खेत विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, FIR दर्ज
पहले पक्ष की ओर से कलावती देवी ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके पति विनोद यादव खेत में भैंस चरा रहे थे. इसी दौरान रामप्रवेश यादव, सुरेंद्र यादव और वीरेंद्र यादव खेत की मेड़ काट रहे थे. विरोध करने पर रामप्रवेश यादव ने कुदाल से विनोद यादव के सिर पर वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की. गंभीर रूप से घायल विनोद यादव को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया. वहीं, दूसरे पक्ष से रामप्रवेश यादव ने भी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वे अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी विनोद यादव, बैजनाथ यादव, अवधेश यादव, संतोष यादव, शम्भु यादव, सुरेन्द्र यादव और धर्मेन्द्र यादव ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में दोनों ओर से FIR दर्ज होने के कारण हुसैनाबाद पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है.
