चाईबासा : दो PCC सड़कों के लिए DPR निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Chaibasa : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट DMFT मद से प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण पीसीसी PCC सड़क निर्माण योजनाओं के लिए स्थल निरीक्षण और...

चाईबासा

Chaibasa : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट DMFT मद से प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण पीसीसी PCC सड़क निर्माण योजनाओं के लिए स्थल निरीक्षण और मापी का कार्य पूरा हो गया है. इसके साथ ही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. निमार्ण कार्य चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से किया जायेगा. जिसे विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा किया जा रहा है. प्रस्तावित योजनाओं के तहत जोड़ा तालाब से आसनतलिया तक लगभग 900 मीटर और टोकलो मेन रोड (मिट्टी पहाड़) से हनुमान मंदिर तक लगभग 550 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इन दोनों सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को वर्षभर बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे स्थानीय नागरिकों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी. जनहित की सभी आवश्यक योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा.

 

ALSO READ : वाटर प्लांट की तकनीकी खराबी से गिरिडीह में जल संकट गहराया, माले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *