पलामू: पुलिस की बड़ी सफलता, 4 महीने बाद नाबालिग युवती की सुरक्षित घर वापसी

Palamu: जिले के पिपराटांड थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार महीने से लापता 15 वर्षीय नाबालिग युवती...

पलामू
पुलिस की बड़ी सफलता

Palamu: जिले के पिपराटांड थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार महीने से लापता 15 वर्षीय नाबालिग युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम युवती को लेकर रविवार (20 जुलाई) को थाना पहुंची.

चार महीने पहले घर से हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, पिपराटांड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग करीब चार महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थी. उसके अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी.

दिल्ली से मां को किया था फोन

पुलिस के अनुसार, भटकते-भटकते नाबालिग दिल्ली पहुंच गई, जहां वह काम करने लगी. इसी दौरान उसने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपनी मां को फोन कर बताया कि वह दिल्ली में काम कर रही है. यह सूचना किसी तरह पिपराटांड थाना प्रभारी तक भी पहुंच गई.

टेक्निकल सेल की मदद से मिला सुराग

थाना प्रभारी ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था, उस पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद ली, जांच के दौरान उस मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली. इसके आधार पर थाना प्रभारी स्वयं पुलिस टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और खोजबीन कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

ALSO READ: Andy Burnham बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, भारत से रिश्तों पर क्या होगा असर?

पुलिस के लिए बना था चुनौतीपूर्ण मामला

नाबालिग के लापता होने के बाद पांकी क्षेत्र के कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उसकी सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था. मामला काफी चर्चित हो गया था और पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *