Gumla: गुमला शहर से सटे करमटोली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, भीम सिंह अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी करमटोली मंदिर के समीप तेजी से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बाइक सवार लोबिर उरांव (20 वर्ष), जो सेमरटोली बोक्टा गांव का निवासी है, अपने गांव से गुमला की ओर जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसने भीम सिंह को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में भीम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लोबिर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन दोनों को 108 एंबुलेंस से लेकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक इलाज के बाद लोबिर उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें : शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मॉडल स्कूल के बच्चे, डीटीओ और थानेदार ने समझाकर बच्चों को भेजा वापस
