टेंडर घोटाला के आरोपी राजकुमार टोप्पो ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने गुरुवार को रांची स्थित PMLA की...

Image: AI Generated

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने गुरुवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने राजकुमार टोप्पो को जमानत दे दी है. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर राजकुमार टोप्पो की याचिका मंजूर की.

 ED ने दायर किया पूरक आरोप पत्र

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपियों ने सरेंडर किया है और उन्हें बेल मिल गई है.

Also Read: डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध, केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *