Click Here
Click Here

Ranchi : मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने पर जोर, घर-घर सत्यापन तेज करने का निर्देश

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को PRE SIR कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध...

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को PRE SIR कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घर-घर सत्यापन अभियान में तेजी लाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ऑनलाइन आयोजित समीक्षा बैठक में तमाड़, सिल्ली, खिजरी और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे PRE SIR कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया कि बचे हुए मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा करें. साथ ही नजरी नक्शा में सभी मतदान केंद्रों से संबंधित त्रुटियों का सत्यापन कर सुधार सुनिश्चित किया जाए.

यह भी पढ़ें : दो करोड़ की रंगदारी का कॉल, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी—हड़कंप

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

“सभी बीएलओ रजिस्टर संधारण नियमित रूप से करें”

नोटशनल हाउस नंबरिंग कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ रजिस्टर संधारण नियमित रूप से करें और प्रत्येक घर में स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध तरीके से घर-घर सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए. उपायुक्त ने अनुपस्थित, स्थानांतरित तथा मृत मतदाताओं के नामों का नियमानुसार विलोपन करने तथा ऑनलाइन प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन तेज करने, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के शेष लाभुकों का सत्यापन पूरा करने तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : रांची में पार्किंग ‘महंगी’ होने की तैयारी: 12 हॉटस्पॉट पर निगम की ई-नीलामी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *