रांची नगर निगम का शिक्षा के क्षेत्र में एंट्री, बनेगी पहली आधुनिक लाइब्रेरी

RANCHI: रांची नगर निगम अब सिर्फ सफाई, पानी और सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम पहल...

RANCHI: रांची नगर निगम अब सिर्फ सफाई, पानी और सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम पहल शुरू कर दी है. पहली बार निगम ने अपनी जमीन चिन्हित कर उस पर लाइब्रेरी निर्माण का काम शुरू करने का फैसला लिया है. यह कदम शहर के युवाओं और छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

रांची नगर निगम बनाएगा पहली आधुनिक लाइब्रेरी

निगम द्वारा कुसुम विहार रोड नंबर-9 के आगे स्थित अपनी जमीन पर एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएग. खास बात यह है कि यह रांची नगर निगम की पहली लाइब्रेरी होगी, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए एक बड़ा अध्ययन केंद्र बनेगी. इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ 31 लाख 89 हजार 100 रुपये तय की गई है. वहीं, निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 270 दिनों का समय निर्धारित किया गया है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसमें एक बड़ा रीडिंग हॉल, अलग लाइब्रेरी रूम, और करीब 300 लोगों की बैठने की क्षमता होगी. इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन रूम भी बनाया जाएगा, ताकि छात्र आपस में पढ़ाई और चर्चा कर सकें. एक लाइब्रेरी कम रिसेप्शन रूम भी रहेगा, जिससे व्यवस्थापन सुचारू रहेगा.

सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन को दो मंजिला (टू-स्टोरी) बनाया जाएगा और इसमें टॉयलेट की समुचित व्यवस्था भी होगी. पूरे प्रोजेक्ट का कवर्ड एरिया 3132 वर्ग फीट रखा गया है.

ALSO READ: 2.4 करोड़ की एंटी स्मॉग गाड़ियां ‘लापता’! धूल में दबा सच, दावों में दम या सिस्टम फेल? 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *