रांची दुष्कर्म कांड पर गरमाई राजनीति: भाजपा का हमला, सुरक्षा और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग

RANCHI: राजधानी रांची के लालपुर में मेडिकल छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी...

RANCHI: राजधानी रांची के लालपुर में मेडिकल छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़िता की सुरक्षा, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने ऑर्किड अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की. उन्होंने पीड़िता को हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही दोनों वरिष्ठ नेताओं ने फोन पर बात कर पीड़िता का मनोबल बढ़ाया.

पीड़िता से मुलाकात, समर्थन का भरोसा

अजय साह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता इस समय बेहद डरी और मानसिक रूप से आहत है. उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसकी मदद कर रही सहेली को लगातार धमकियां दी जा रही हैं और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. आरोप है कि मुख्य आरोपी दानिश के परिजन और उसके सहयोगी लगातार पीछा कर डराने की कोशिश कर रहे हैं.

धमकियों का आरोप, दबाव बनाने की कोशिश

भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को तुरंत कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वह बिना किसी भय के न्याय की लड़ाई लड़ सके. अजय साह ने कहा कि नशीला पदार्थ देकर इस वारदात को अंजाम देना बेहद गंभीर और निंदनीय अपराध है. उन्होंने मुख्य आरोपी के साथ-साथ संदिग्ध भूमिका वाले अन्य लोगों की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

सुरक्षा और गिरफ्तारी की मांग

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन पैसे के दम पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है. पार्टी ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और पीड़िता को विक्टिम कॉम्पेंसेशन फंड का 25 प्रतिशत हिस्सा तुरंत दिया जाए.

सरकार पर निशाना, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले में भाजपा ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधते हुए दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. पार्टी ने साफ कहा कि यदि मामले को दबाने या कमजोर करने की कोशिश की गई, तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *