Ranchi: रांची के ऐतिहासिक रथ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने आज संजय सेठ सहायता शिविर का उद्घाटन किया. इस शिविर का उद्देश्य मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है. शिविर में संजय सेठ सहायता समूह के करीब 200 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं, जो पूरे मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे. यहां प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल) की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.
लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे कार्यकर्ता
इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि दक्षिण छोटानागपुर के ऐतिहासिक रथ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से सहायता शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता पूरे मेले के दौरान सेवा भाव से लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे.
उद्घाटन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महानगर महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश तिवारी, पार्षद सुचिता रानी, अवधेश ठाकुर, राजेश पोटक, कन्हैया सिंह, कामेश्वर सिंह, चंदन पटेल, रामजी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: पलामू: आकाशीय बिजली ने छीना गरीब परिवार का सहारा, वज्रपात से दुधारू गाय की मौत; मुआवजे की मांग
