Click Here

सरायकेला: रोजगार मेला में 19 कंपनियों ने की भर्ती, 223 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

Saraikela: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में आयोजित रोजगार मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक...

सरायकेला
रोजगार मेला

Saraikela: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में आयोजित रोजगार मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मेले में 19 संस्थानों ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की.

223 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार मेले में मोल्डिंग ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर समेत कई पदों के लिए 223 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा में मिलेगा रोजगार

जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा लाकड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सरायकेला-खरसावाँ, जमशेदपुर और चाईबासा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे.

युवाओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील

उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं. सभी रोजगार इच्छुक युवाओं से अपील की गई कि वे इन शिविरों में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं. साथ ही स्पष्ट किया गया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क है.

ALSO READ: बोकारो में ग्रामीण रोजगार और आजीविका को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *