सरायकेला : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

Seraikela : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नए शैक्षणिक सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्रारंभ कराने को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री...

Seraikela : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में नए शैक्षणिक सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्रारंभ कराने को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

कुड़मालि क्षेत्र की मातृभाषा है’ : मधुश्री महतो

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि चांडिल अनुमंडल में सिंहभूम कॉलेज एकमात्र डिग्री कॉलेज है. अनुमंडल के अधिकांश मध्य, उच्च एवं +2 विद्यालयों में पहले से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई हो रही है. लेकिन 70-80 किलोमीटर की परिधि में इस भाषा में उच्च शिक्षा के लिए कोई महाविद्यालय नहीं है सुलभ यातायात की कमी के कारण कुड़मालि भाषा के विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों की प्रथम भाषा/मातृभाषा कुड़मालि है. यह किसी समुदाय विशेष की भाषा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र में निवास करने वाले सभी समुदायों के लोग प्रमुखता से कुड़मालि में संवाद करते हैं. यह आश्चर्य का विषय है कि सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में आज तक कुड़मालि भाषा की पढ़ाई नहीं कराई जा रही है. ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया कि क्षेत्र के कुड़मालि भाषा के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में नए सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्रारंभ कराई जाए. ज्ञापन की प्रतिलिपि प्राचार्य, सिंहभूम कॉलेज चांडिल को भी आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित की गई है. इस मौके पर डॉ. विभीषण महतो, पंचानन महतो, बिमल चंद्र महतो, धनंजय महतो, जितेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

Also Read : झारखंड मौसम अपडेट: अगले 48 घंटे उमस और गर्मी, फिर झमाझम बारिश से मिलेगी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *