पलामू में जलजमाव से परेशान स्कूली बच्चे, बोले- ‘सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए’

Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र की लहलहे पंचायत के सिन्दूरिया गांव में जल निकासी की समस्या से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी...

waterlogging
Palamu troubled by waterlogging

Palamu: सतबरवा थाना क्षेत्र की लहलहे पंचायत के सिन्दूरिया गांव में जल निकासी की समस्या से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी के रास्ते पर अतिक्रमण और मिट्टी भराई के कारण पानी का निकास बंद हो गया है. इससे मुख्य सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है. जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है. इससे उनके स्कूल ड्रेस गंदे हो जाते हैं. कई बच्चों के रास्ते में फिसलकर गिरने की भी बात सामने आई है. एक बच्चे ने भावुक होकर पलामू DC से अपील करते हुए कहा, ‘सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए.’

ग्रामीणों ने DC से लगाई थी मदद की गुहार

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के निचले हिस्से में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और कुछ लोगों द्वारा मकान बनाने व मिट्टी भराई करने से पानी का प्राकृतिक बहाव बंद हो गया है. ग्रामीणों ने पहले भी उपायुक्त को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है. जल निकासी नहीं होने से गांव के दर्जनों घरों, विद्यालय भवन और करीब 20 एकड़ कृषि भूमि में पानी भरने का खतरा है. समय रहते समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों को भारी नुकसान की आशंका है. अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है. देखना होगा कि प्रशासन कब इस समस्या का समाधान करता है और बच्चों को जलजमाव व कीचड़ से राहत मिलती है.

ALSO READ: रांची: प्रोजेक्ट भवन के सामने बैठे JSSC परीक्षा के जरिये चयनित होकर नौकरी कर रहे लोग, पुलिस बल तैनात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *