सिमडेगा : कीटनाशक पीकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Simdega : जिला के कुरडेग थाना क्षेत्र अंतर्गत सावा तेतरटोली गांव में एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. मृतका की...

Simdega :  जिला के कुरडेग थाना क्षेत्र अंतर्गत सावा तेतरटोली गांव में एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, बसंती देवी के घर मेहमान आए हुए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गई और घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही उनके पति कुंभकरण साय ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र कुरडेग पहुंचाया.

चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया. हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

ALSO READ : चेकिंग के दौरान तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *