निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू, सरायकेला-खरसावां में शपथ और जागरूकता रैली आयोजित

Seraikela: राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून, 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा...

Seraikela: राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून, 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत जिला स्वास्थ्य समिति ने आज गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह और ईचागढ़ प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए. अभियान के पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों ने “नशा मुक्त झारखंड” के संकल्प के साथ नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण की. इसके बाद प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता का आह्वान किया गया.

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

सभी संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री प्रदर्शित की गई. स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से गंभीर दुष्प्रभाव होते हैं. डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने कहा, “किसी भी प्रकार के निषिद्ध मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति को गंभीर तथा असाध्य बीमारियों की ओर ले जाता है. नशे की लत न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार को भी आर्थिक, सामाजिक और मानसिक समस्याओं में फंसा देती है. मैं सभी से अपील करता हूं कि नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें.”

ALSO READ: कोडरमा: विधायक ने पिपराही पीडब्लूडी रोड से मदरसा भाया नावाडीह REO रोड का किया शिलान्यास

11 जून को निकलेगी बाइक रैली

अभियान के अगले चरण में शेष प्रखंडों में भी जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण और आईईसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. 11 जून, 2026 को सदर अस्पताल, सरायकेला से एक बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाना है. इस कार्यक्रम में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. जिले में यह पहल लोगों में नशे के प्रति चेतना बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *