Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने लोक भवन में औपचारिक मुलाकात की. यह भेंट शिष्टाचार के साथ-साथ पारिवारिक उल्लास से भी जुड़ी रही.
मुलाकात के दौरान न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने राज्यपाल को अपने सुपुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद समारोह’ के लिए सादर आमंत्रित किया.
