Newsdwsk : गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम की खुशबू छा जाती है. भारत को यूं ही ” आमों का देश ” नहीं कहा जाता , यहां सैकड़ो किस्म के आम पाए जाते हैं और हर एक की अपनी अलग पहचान और कहानी है. खास बात यह है कि इन आमों के नाम , स्वाद और इतिहास के पीछे भी रोचक किस्से जुड़े हुए हैं. सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी विविधता, खेती के तरीके और क्षेत्रीय पहचान के लिए भी खास हैं.
नाम में छिपी है पहचान

भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में पाई जाती है ,इन आमों के नाम इनके क्षेत्र , स्वाद या इतिहास के आधार पर रखे गए हैं. हर आम का अलग स्वाद और खासियत हैं जो भारत में सैकड़ो किस्मो के आमो को एक दूसरे से अलग बनाता है और जोड़ता है अलग- अलग संस्कृति और स्वाद को , आईए जानते इनमें से कुछ प्रमुख आमों की दास्तान.
1. Alphonso mango (हापुस)

इसे आमों का “राजा” कहा जाता है. यह महाराष्ट्र में ज्यादा मिलता है. इसका स्वाद बहुत मीठा, गूदा गाढ़ा और खुशबू तेज होती है. और डेजर्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी और देवगढ़ क्षेत्रों में उगाया जाता है. इसकी पतली त्वचा, गाढ़ा केसरिया गूदा और बिना रेशे वाली बनावट इसे प्रीमियम बनाती है. इसका एक्सपोर्ट भी बड़े पैमाने पर होता है. आमरस, आइसक्रीम ,शेक्स और डेजर्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है इसमें इसका उपयोग सबसे ज्यादा होता है.
2. Dasheri mango

यह उत्तर प्रदेश में खासकर लखनऊ के आसपास उगाया जाता है. यह लंबा होता है, गूदा बहुत मुलायम और मीठा होता है. इसे चूसकर खाने में मजा आता है. यह आम जून-जुलाई में बाजार में आता है. इसका छिलका पतला होता है और गुठली छोटी, जिससे खाने में ज्यादा गूदा मिलता है. यह उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा आमों में से एक है.
3. Langra mango

यह वाराणसी की पहचान है. लंगड़ा आम की पहचान इसका हरा रंग और अलग स्वाद है. इसमें हल्की खटास के साथ गहरी मिठास होती है. पकने के बाद भी इसका रंग हरा ही रहता है. यह आम फाइबर कम होने के कारण सीधे खाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसकी खुशबू भी काफी अलग और आकर्षक होती है.
4. Kesar mango

केसर आम का नाम इसके केसरिया रंग के कारण पड़ा है। यह गुजरात के गिर क्षेत्र में ज्यादा उगाया जाता है . यह आम अपने केसर जैसे रंग और खुशबू के लिए मशहूर है. इसका गूदा नरम और बहुत मीठा होता है. और यह पल्प बनाने के लिए बहुत उपयोगी है. मिठाइयों में इसका खूब इस्तेमाल होता है.
5. Banganapalli mango (सफेदा)

यह आंध्र प्रदेश में पाया जाता है. यह आम आकार में बड़ा और दिखने में आकर्षक होता है. इसका छिलका हल्का पीला और गूदा कम रेशेदार होता है. इसकी शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है, इसलिए यह ट्रांसपोर्ट के लिए भी अच्छा माना जाता है. दक्षिण भारत में यह बहुत लोकप्रिय है.
6. Chausa mango

चौसा आम का नाम बिहार के ऐतिहासिक क्षेत्र चौसा से जुड़ा है. यह बहुत ही रसदार और मीठा होता है. इसे खासकर चूसकर खाने के लिए जाना जाता है. जुलाई-अगस्त में यह अपने चरम पर होता है और गर्मी के अंत में लोगों की पहली पसंद बन जाता है.
7. Totapuri mango

इसका आकार तोते की चोंच जैसा होता है, इसलिए इसे तोतापुरी कहा जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है, जिससे यह जूस, पल्प, अचार और प्रोसेस्ड फूड इंडस्ट्री में बहुत इस्तेमाल होता है. यह दक्षिण भारत में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है.
8. Himsagar mango

हिमसागर आम पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोकप्रिय है. इसका गूदा बेहद मुलायम, बिना रेशे वाला और बहुत मीठा होता है. यह आकार में छोटा होता है लेकिन स्वाद में बेहद समृद्ध होता है. यह आम सीमित समय के लिए ही बाजार में मिलता है, इसलिए इसकी मांग बहुत ज्यादा रहती है.
हर आम की अपनी खासियत होती है कोई बहुत मीठा, कोई रसदार, तो कोई हल्का खट्टा. यही वजह है कि आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि भारत की पहचान और स्वाद का हिस्सा है.
