उपायुक्त की उपस्थिति में जिला स्तरीय कमेटी ने सीएचसी राजनगर में की जांच-पड़ताल, उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं लापरवाही के स्तर की हुई जांच

Seraikela Kharsawan : सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत सीएचसी राजनगर में जच्चा एवं नवजात शिशु की मृत्यु से संबंधित घटना पर उपायुक्त नीतिश कुमार...

Seraikela Kharsawan : सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत सीएचसी राजनगर में जच्चा एवं नवजात शिशु की मृत्यु से संबंधित घटना पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर गंभीरता से संज्ञान लिया है. उपायुक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच हेतु जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. गठित कमेटी में अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला; डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावाँ; तथा डॉ. प्रीति मांझी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल, सरायकेला शामिल हैं. कमेटी को जच्चा-बच्चा की मृत्यु के कारणों का निर्धारण करने तथा किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

 

गठित कमेटी द्वारा स्थालीय निरीक्षण किया गया 

 

आज गठित कमेटी द्वारा उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की उपस्थिति में सीएचसी राजनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया. कमेटी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, जेनरेटर पावर बैकअप, ऑन-ड्यूटी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति पंजी एवं मरीज के उपचार से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच की. उपायुक्त ने मृतका बिनीता बानरा के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका बयान दर्ज किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, कर्तव्यहीनता या संसाधनों की कमी पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 बिजली, जेनरेटर, आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपने को कहा गया है.

 

ALSO READ :  हजारीबाग: सरस्वती शिशु विधा मंदिर में CBSE इन-हाउस ट्रेनिंग संपन्न, ‘खुशहाल शिक्षक’ ही बनेंगे बेहतर भविष्य का आधार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *