Ranchi : झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को लग्जरी से लेकर रफ एंड टफ वाहनों की जरूरत है. विभाग ने अपनी विभिन्न प्रशासनिक और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वाहनों की श्रेणियों को विशेष प्राथमिकता दी है. इस निविदा के तहत सेडान, कांपैक्ट सेडान, एसयूवी, कांपैक्ट एसयूवी और एमयूवी कैटेगरी के वाहनों को शामिल किया गया है. आपूर्ति किए जाने वाले सभी वाहनों का रंग सफेद होना अनिवार्य है. कोई भी वाहन 3 वर्ष से अधिक पुराना या दुर्घटनाग्रस्त नहीं होना चाहिए.
कौन कौन से वाहनों की है दरकार
• प्रीमियम और एसयूवी श्रेणी : टोयटा इनोवा क्रिस्टा, टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो
• सेडान और परफॉर्मेंस श्रेणी : हुंडई वर्ना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वरचुएस, स्कोडा स्लाविया और मारूति सियाज
• कमर्शियल और रफ-एंड-टफ श्रेणी : ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से उपयोगी महिंद्र बलेरो, महेंद्र बोलेरो नियो, हुंडई ऑउरा, हां अमेज और स्विफ्ट डिजायर
अनुबंध की अवधि
समिति द्वारा स्वीकृत यह निविदा न्यूनतम 3 वर्ष के लिए मान्य होगी, जबकि बाह्य स्रोत की प्रारंभिक सेवा अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है. मासिक आधार पर 1500 किलोमीटर प्रति महीने (12 घंटे प्रतिदिन) तथा दैनिक आधार पर 80 किलोमीटर (10 घंटे प्रतिदिन) के परिचालन की दरें तय होंगी.
ALSO READ : EXCLUSIVE : कागजों में सिमटी जल-जंगल-जमीन की जंग, लालफीताशाही और फाइलों के मकड़जाल में रह गए उलझकर


