Click Here
Click Here

सिहोडीह में चोरों का तांडव–चोरी के बाद घर में लगाई आग, पाँच लाख से अधिक की संपत्ति राख

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह स्थित पटेलनगर श्रीराम नगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सनसनीखेज वारदात को...

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह स्थित पटेलनगर श्रीराम नगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने पहले बंद पड़े घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की और बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. इस घटना में करीब पाँच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई.

सूने घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मोहन मंडल का यह मकान घटना के समय बंद था. उनके भांजे राहुल कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य तीन-चार दिन पहले सूरजाही पर्व में शामिल होने के लिए गांव गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई.

चोरी के बाद आगजनी, भारी नुकसान

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. भुक्तभोगी राहुल कुमार के मुताबिक, चोरों ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया. कीमती सामान, जेवरात और अन्य वस्तुओं की चोरी करने के बाद घर के सामान को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया गया.

ALSO READ: सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्जरी का बढ़ता ग्राफ, 15 से 20 फीसदी की वार्षिक वृद्धि, सालाना चार लाख से अधिक होते हैं ऑपरेशन

इलाके में दहशत, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक राम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मौके पर शिवनंदन प्रसाद, विनय राम, छोटू कुमार, बिट्टू, अहिल्या देवी, सुमित कुमार और राजेश यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *