बंदगांव में शिक्षकों का टिएनए परीक्षा आयोजित, एपीओ ने किया निरीक्षण, 126 शिक्षकों ने परीक्षा में लिया भाग

chakardharpur:झारखंड सरकार के निर्देश से सरकारी व पारा शिक्षकों का टीएनए परीक्षा बंदगांव प्रखंड के भगवान बिरसा प्लस टू उच्च विद्यालय एवं...

chakardharpur:झारखंड सरकार के निर्देश से सरकारी व पारा शिक्षकों का टीएनए परीक्षा बंदगांव प्रखंड के भगवान बिरसा प्लस टू उच्च विद्यालय एवं पीएम श्री हाई स्कूल प्लस टू कराईकेला में आयोजित किया गया. जिसका निरीक्षण एपीओ सुबास हेम्ब्रम एवं बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता ने किया. परीक्षा दो चरणों में सुबह 10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2 बजे से 4 तक आयोजित की गई. परीक्षा में सामान्य ज्ञान, बच्चों के शिक्षा पर आधारित एवं शिक्षकों की गुणवत्ता जांच के लिए आयोजित किया गया था. मौके पर एपीओ सुबास हेम्ब्रम ने सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दें. किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो उसकी जानकारी दें. समस्या का समाधान की जाएगी.

वहीं बीपीओ ने कहा कि परीक्षा आज प्रारंभ हुई है.13 और 14 मई को भी परीक्षा होगी. इस परीक्षा में सभी शिक्षकों को भाग लेना है. जिससे शिक्षकों की गुणवत्ता की जांच हो सके. भगवान बिरसा प्लस टू उच्च विद्यालय में  57 शिक्षकों ने तथा पीएम श्री हाई स्कूल प्लस टू कराइकेला में 69 शिक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया. कुल बंदगांव प्रखंड में 126 शिक्षक परीक्षा दिए. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस मौके पर सीआरपी संजीव मंडल, लोकनाथ सारंगी, करम सिंह, सत्यनारायण प्रधान, रासबिहारी महतो समेत सभी शिक्षक  उपस्थित थे.

AlsoRead:ड्यूटी में लापरवाही मामले में हस्तक्षेप से HC का इंकार, याचिका खारिज

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *