झारखंड के 10 फेमस वॅाटर फॅाल : प्रकृति की खूबसूरती का अद्भुत संगम

प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा Jharkhand अपने शानदार जलप्रपातों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. मानसून के समय...

प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा Jharkhand अपने शानदार जलप्रपातों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. मानसून के समय इन झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. आइए जानते हैं झारखंड के प्रसिद्ध जलप्रपातों के बारे में विस्तार से.

1.हुंडरु फॅाल (Hundru Falls): 

स्वर्णरेखा नदी पर स्थित हुंडरू फॉल झारखंड का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात माना जाता है. करीब 320 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी बेहद पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित करता है. मानसून और सर्दियों के दौरान यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक होती है. हुंडरू फॉल रांची से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर है और यहा सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

2. दशम फॅाल ( Dassam Falls):

कांची नदी पर स्थित दशम फॉल कई धाराओं में गिरते पानी के कारण बेहद आकर्षक दिखाई देता है. यह जगह पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए काफी लोकप्रिय है. अगस्त से जनवरी तक यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. यह रांची-टाटा मार्ग पर रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है.

3. जोन्हा फॅाल / गौतमधारा ( Jonha Falls ):

जोनहा फॉल को गौतमधारा के नाम से भी जाना जाता है. यहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरना पड़ता है, लेकिन नीचे पहुंचने के बाद का दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. मानसून और सर्दियों में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है. यह रांची से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है.

4. हिरनी फॅाल ( Hirni Falls )

घने जंगलों और हरियाली के बीच स्थित हिरनी फॉल अपनी शांत वादियों और प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. जुलाई से दिसंबर के बीच यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है. यह रांची-चाईबासा मार्ग पर स्थित है और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है.

5. लोध फॅाल / बूढ़ा घाघ ( Lodh Falls )

लोध फॉल झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता है जिसकी ऊंचाई करीब 468 फीट है. बुरहा नदी पर स्थित यह जलप्रपात दूर से ही बेहद भव्य दिखाई देता है. मानसून के बाद यहां का दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है. यह लातेहार जिले के महुआडांड़ क्षेत्र के पास स्थित है.

6. पंचघाघ फॅाल ( Panchghagh Falls )

पांच धाराओं में बहने के कारण इसका नाम पंचघाघ फॉल पड़ा. शांत वातावरण और साफ पानी के कारण यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए काफी पसंद की जाती है. अगस्त से फरवरी के बीच यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. यह खूंटी जिले में स्थित है.

7. सदनी फॅाल ( Sadni Falls)

शंख नदी पर बना सदनी फॉल कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत जलप्रपात है. चट्टानों और हरियाली के बीच गिरता पानी यहां आने वाले लोगों को सुकून का एहसास कराता है. बरसात और सर्दियों के मौसम में इसकी खूबसूरती सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. यह गुमला जिले में स्थित है.

8. पलानी फॅाल (Palani Waterfall)

पलानी जलप्रपात झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में स्थित है. यह रांची से लगभग 40 किमी की दूरी पर पतरातू घाटी की हरी-भरी वादियों में बसा है. यह एक छिपी हुई प्राकृतिक जगह है, जो 150 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरने वाले पानी के लिए प्रसिद्ध है. पिछले कुछ वर्षों में यह जगह काफी फेमस हुई हैं.

9. उसरी फॅाल ( Usri Falls )

उसरी नदी पर बना यह जलप्रपात तीन धाराओं में बहता है. पत्थरों और जंगलों के बीच इसका दृश्य बेहद आकर्षक लगता है. जुलाई से जनवरी तक यहां घूमने का सही समय माना जाता है. यह गिरिडीह शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है.

10. सीता फॅाल ( Sita Falls)

दलमा लातेहार जिले में स्थित सीता फॉल अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध लेकिन बेहद शांत और सुंदर प्राकृतिक स्थल है. मानसून और सर्दियों में यहां का वातावरण काफी मनमोहक हो जाता है. जो लोग भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

ALSO READ : कनहरी हिल को मिलेगा वैश्विक मंच: इको-टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा हजारीबाग का प्राकृतिक गौरव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *