Gumla : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि युवा ही समाज का भविष्य हैं. युवाओं की जागरूकता और सहभागिता से ही तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है.

फिजियोलॉजिस्ट सुमन कुल्लू ने कहा कि तंबाकू की लत के शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को सही निर्णय लेने एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सजग किया गया.
ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला परामर्शदाता वंदना स्मिता होरो, डॉ. शिबा नारायण साहू, अजीत कुमार शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे.
ALSO READ : रांची: 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, इंस्टाग्राम पर रहती थी काफी सक्रिय
