Click Here
Click Here
Click Here

चतरा जेल में DC-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की सुविधाओं की जांच

Chatra: चतरा में जेल प्रशासन की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार सुबह डीसी और एसपी ने...

Chatra: चतरा में जेल प्रशासन की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार सुबह डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल परिसर में हड़कंप मच गया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुख्य द्वार पर आगंतुकों की जांच प्रक्रिया और रजिस्टर संधारण को और अधिक सख्त करने के निर्देश भी दिए गए. साथ ही जेल परिसर के भीतर और बाहर नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया.

बंदियों की सुविधाओं और मानवीय अधिकारों पर भी फोकस

प्रशासनिक टीम ने केवल सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि बंदियों के रहन-सहन और उनसे जुड़ी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जेल में मानवीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ALSO READ: दिशोम गुरु जीवित होते तो आंदोलनकारियों को न्याय जरूर मिलता: रमेश बालमुचू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *