रिम्स-2 के विरोध में आदिवासी समाज का CM आवास कूच, प्रशासन ने कांके ब्लॉक चौक पर रोका

Ranchi: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में आज आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी...

Ranchi: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में आज आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कांके के ब्लॉक चौक के पास रोक दिया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को रिम्स-2 जैसे महत्वपूर्ण संस्थान का निर्माण करना है तो इसके लिए किसी बंजर या गैर-कृषि भूमि का चयन किया जाए. उनका आरोप है कि नगड़ी क्षेत्र की जमीन अत्यंत उपजाऊ है और यहां की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. ऐसे में कृषि भूमि पर निर्माण कार्य से किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा. आंदोलन में शामिल लोगों का कहना है कि यह सिर्फ जमीन का नहीं बल्कि उनकी पहचान, संस्कृति और भविष्य का सवाल है. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन को खत्म करना स्वीकार नहीं करेंगे.

प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने रोका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने रैली में भाग लिया. मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने कांके ब्लॉक चौक के समीप बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इसके बाद रैली को कांके प्रखंड कार्यालय की ओर डायवर्ट करने का प्रयास किया गया.

मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि सड़क मार्ग से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई तो वे खेतों के रास्ते भी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे. उनका कहना है कि वे किसान हैं और अपनी जमीन बचाने के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष करेंगे. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास कर रहा है. हालांकि, आंदोलनकारियों का रुख फिलहाल सख्त बना हुआ है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए है.

ALSO READ: झारखंड में दो और भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ इनाम घोषित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *