Koderma: जिले मे हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताज़ा घटना कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह की है. जहाँ बीती रात इट्ट भट्टे मे काम करने वाले एक मजदूर और किशोर को मौत का घाट उतार दिया है जबकि तीन लोग घायल हो गया है.
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी पिता स्वरूप मांझी तथा 12 वर्षीय लवकुश पिता धर्मेंद्र मांझी के रूप में की गई है.
घायल लोगों की जानकारी
वहीं घायलों में मृतक राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी तथा लवकुश मांझी की मां कारी देवी व उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र का नाम शामिल है
घटना कैसे हुई
मिली जानकारी के अनुसार कंझीयाडीह मे बीती रात हाथियों का झुंड ईंट के भट्टे पर पहुंचा और इनके मिट्टी के मकान को तहश-नहस करना शुरू कर दिया. हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही भट्टे पर काम करने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे.
बच्चे को बचाने के दौरान हादसा
इसी क्रम में इनका डेढ़ महीने का पुत्र झोपड़ी में ही फंस गया। जिसे निकालने के लिए ये वहां पहुंचे. इसी बीच उनका बच्चा इनसे छूट गया और वह रास्ता भटक गया और हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया.
हाथियों के हमले में मौत
इसके बाद हाथियों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और सूंढ़ से पटक-पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताते चलें कि हाथियों के झुंड ने लव कुश को इतनी बेरहमी से पटका कि लव कुश के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उसका शरीर कई टुकड़ों में परिवर्तित हो गया. इधर वन बिभाग के खिलाफ लोगों मे आक्रोश दिख रहा है.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में कोनार सोलर प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी,5 महीने बाद भी अधूरा निर्माण, दावे पड़े फीके
