Click Here
Click Here
Click Here

दो माह से जल मीनार खराब, पानी के लिए 50 परिवार परेशान

Chakradharpur: प्रखंड के भालूपानी पंचायत अंतर्गत रांगरिंग गांव में पिछले दो महीनों से सोलर आधारित जल मीनार खराब पड़ी है. भीषण गर्मी...

Chakradharpur: प्रखंड के भालूपानी पंचायत अंतर्गत रांगरिंग गांव में पिछले दो महीनों से सोलर आधारित जल मीनार खराब पड़ी है. भीषण गर्मी के इस मौसम में जल मीनार ठप होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.

50 परिवारों के सामने गहराया पेयजल संकट

गांव के लगभग 50 परिवार पूरी तरह से इसी जल मीनार पर आश्रित हैं. इसके खराब होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को इस तपती धूप में काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक जल मीनार की मरम्मत नहीं कराई गई है. गर्मी बढ़ने के साथ परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है.

Also Read:रांची में अब 4 रंग के डस्टबिन से होगी कचरे की पहचान, SWM नियम 2026 पर नगर निगम ने शुरू की तैयारी

JMM नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी सह झामुमो नेता साधु प्रधान ने पीएचडी विभाग से अविलंब मरम्मत की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विभाग जल्द से जल्द इसे ठीक नहीं करता है, तो ग्रामीण विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे.

पानी जैसी मूलभूत सुविधा से खिलवाड़ 

साधु प्रधान ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत सुविधा न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. 50 परिवारों की प्यास के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग को जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए, अन्यथा हम सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *