Click Here
Click Here

कोडरमा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 9 घायल, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 9 लोग घायल हो...

LATHICHARGE

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 9 लोग घायल हो गए. घायलों में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पहले पक्ष की ओर से पायल कुमारी, विशाल पासवान, रूबी पासवान समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है. वहीं दूसरे पक्ष के अनुसार विकास मेहता, आकाश मेहता, शकुंतला देवी, सदानंद मेहता और विजय मेहता सहित पांच लोग घायल हुए हैं.

डोमचांच थाना में लिखित शिकायत दर्ज

घटना को लेकर गौतम पासवान ने डोमचांच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने और परिजनों को घायल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

add1

ईंट-पत्थर से हमला किया गया

वहीं दूसरे पक्ष के आकाश मेहता ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनका भाई विक्रम मेहता आम चुनने गया था. इसी दौरान विवाद हुआ और बाद में उन लोगों पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिसमें उनके पक्ष के कई लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डोमचांच थाना पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: हजारीबाग: 20 हजार के चेक में शून्य जोड़ दो लाख की निकासी, बैंक की लापरवाही उजागर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *