मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर के बूथों का किया निरीक्षण

Jamshedpur: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है....

Jamshedpur: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसी क्रम में शनिवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने जमशेदपुर पश्चिमी और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शहरी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

मतदाता केंद्रो का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के आजादनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 271 से 283 तथा ईचागढ़ विधानसभा के कपाली क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 329 से 334 का दौरा किया. उन्होंने BLO द्वारा मतदाताओं से इन्यूमरेशन फॉर्म संग्रह, दस्तावेजों के सत्यापन और फॉर्म के डिजिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया.

मतदाताओं को किया जा रहा गाइड 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही फॉर्म भरने, आवश्यक जानकारी दर्ज करने और उसे BLO के पास जमा करने में भी मदद की जा रही है, ताकि कोई भी मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है, वे 20 जुलाई तक हर हाल में अपने BLO को हस्ताक्षरित फॉर्म सौंप दें. उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं के लिए फॉर्म पहले ही घर-घर पहुंचाए जा चुके हैं.

5 अगस्त तक प्रकाशित होगी मतदाता सूची 

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही मतदाता, जो अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर जमा करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के प्रारूप में शामिल किया जाएगा. इसलिए सभी मतदाता समय सीमा का पालन करते हुए इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करें.

Also Read: रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *